नारनौल। आईटीआई परिसर में गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को आयोजित होने वाले समारोह के लिए सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया। इस मौके पर एसडीएम रमित यादव ने सभी टीम इंचार्ज को दिशानिर्देश दिए।
इस बार जिलास्तर पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में 10 सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया है। सोमवार को बारी-बारी से सभी स्कूलों की टीमों ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर एसडीएम ने निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। सभी टीमों को निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करना है। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी विद्यार्थियों की अच्छी तरह से रिहर्सल करवाई जाए। 24 जनवरी को इसी स्थान पर फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इससे पहले सभी स्कूली टीमें लगातार यहीं पर अपना अभ्यास जारी रखें। इससे पहले आईटीआई मैदान में विद्यार्थियों ने पीटी शो की रिहर्सल की। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों के इंचार्ज विद्यार्थियों का लगातार अभ्यास जारी रखें ताकि और अधिक बेहतर तालमेल के साथ प्रस्तुति दी जा सके।