फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जेआरएफ में सीआरएसयू के सतीश ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 2

विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी12-यूजीसी-नेट और जेआरएफ क्वालीफाई करने वाले विद्या​र्थियों को सम्मानित करते हुए कु
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के नौ विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट और जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें छह विद्यार्थियों ने जेआरएफ और तीन ने यूजीसी-नेट क्वालीफाई किया है। जेआरएफ में सतीश ने ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल कर विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

जेआरएफ क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों में सतीश, पंकज, विक्रम, प्रियंका, अंकित शर्मा और दिनेश शामिल हैं। वहीं शुभम, पूनम और वर्षा ने यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता हासिल की। एक ही विभाग के नौ विद्यार्थियों की सफलता को विश्वविद्यालय ने अकादमिक एवं शोध उत्कृष्टता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विश्वविद्यालय की वास्तविक अकादमिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शोध, नवाचार और ज्ञान-सृजन के लिए सक्षम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लक्ष्य है कि विद्यार्थी केवल डिग्री तक सीमित न रहें, बल्कि शोधकर्ता और ज्ञान-सृजक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। इस अवसर पर विभाग के डॉ. नरेश देशवाल, डॉ. रोहित राठी, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अतुल सहारण, डॉ. सुनीति, डॉ. नवीन कुमार और डॉ. प्रवीण गहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें