फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू की कबड्डी टीम का चयन, 24 से उचाना में दिखाएगी दमखम

विज्ञापन
17जेएनडी30- सीआरएसयू में आयोजित ट्रायल में चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) की कबड्डी टीम के चयन के लिए बुधवार को विश्वविद्यालय के खेल मैदान में नेशनल स्टाइल कबड्डी के ट्रायल आयोजित किए गए। सत्र 2026-27 के लिए हुए इन ट्रायल में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ट्रायल में खिलाड़ियों ने चयन की दावेदारी पेश करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रेड और डिफेंस के दौरान खिलाड़ियों ने तेजी के साथ तकनीक का इस्तेमाल किया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन करने के बाद विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया।
यूटी़डी स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. अतुल सहारण की देखरेख में आयोजित ट्रायल के दौरान डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. कुलदीप नारा भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। टीम के चयन के लिए गठित समिति में डॉ. अतुल सहारण, डॉ. रोहित, डॉ. प्रवीन, डॉ. ज्योति मलिक, डॉ. पूनम और हरिओम शामिल रहे। समिति ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर टीम का चयन किया।
विज्ञापन


उचाना में होगा अगला मुकाबला
ट्रायल में चयनित सीआरएसयू की कबड्डी टीम अब 24 और 25 सितंबर को राजीव गांधी महाविद्यालय, उचाना में होने वाली इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान भी खिलाड़ियों में चयन को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें