फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक करोड़ युवाओं को एआई प्रशिक्षण देने की पहल को जुलाना में मिली गति

विज्ञापन
17 जुलाना 01: कार्यक्रम में युवाओं को संबो​धित करते मोहन लाल बडौली। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
जुलाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक करोड़ युवाओं को एआई कौशल में प्रशिक्षित करने की घोषणा के बीच जुलाना में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने की पहल शुरू हुई है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत कैप्टन योगेश बैरागी की पहल पर जेबीएम कॉलेज में निशुल्क एआई प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अगले एक वर्ष में एक करोड़ युवाओं को एआई कौशल प्रशिक्षण देने की घोषणा की है। शिविर का शुभारंभ हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने किया। इससे पहले कॉलेज परिसर में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर हवन-पूजन किया गया।
मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है। ऐसे में युवाओं को एआई जैसी नई तकनीक का प्रशिक्षण देना उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में सहायक होगा। कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि एआई भविष्य की जरूरत है और जुलाना के युवाओं को तकनीकी बदलाव के दौर में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन मीनू शर्मा, रामफल शर्मा, संग्राम सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें