फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत के सपने को साकार करने में सीआरएसयू निभाएगा अग्रणी भूमिका : शिक्षा मंत्री

Fri, 25 Jul 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी14-सीआरएसयू में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री को सम्मानित करते हुए कुलपति प्रो. रामपाल सैनी।
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वीरवार को 12वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शुरुआत मेंं चौधरी रणबीर सिंह की प्रतिमा व शहीद कैप्टन पवन कुमार स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पौधरोपण किया। कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी और कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की यात्रा पर आधारित यूनिवर्सिटी डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तुति दी गई। शिक्षा मंत्री ढांडा ने कहा कि उसे इस बात पर गर्व है कि यह विश्वविद्यालय युवाओं के भविष्य को संवारने और राष्ट्र एवं प्रदेश की प्रगति में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जींद शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान और परंपरा का जीवंत उदाहरण है।
आने वाले समय में भारत और हरियाणा सरकार जैसी शिक्षा व्यवस्था की कल्पना कर रही हैं उसमें यह विश्वविद्यालय प्रो. रामपाल सैनी के नेतृत्व में एक अग्रणी भूमिका निभाएगा। विश्वविद्यालय के विकास में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों को शिक्षा मंत्री की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


विवि के अंतर्गत कुल 156 महाविद्यालय

कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 में इस विश्वविद्यालय के रूप में लगाया गया यह पौधा निरंतर प्रगति कर रहा है। विश्वविद्यालय 2014 के केवल सात विभाग और चार शिक्षक थे। फिलहाल विभाग में 28 विभाग और 44 प्रोग्राम है जिसमें पांच में शोध कार्यक्रम संचालित है। 2014 में 500 विद्यार्थी थे जबकि अब पांच हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के अंतर्गत कुल 156 महाविद्यालय हैं जिसमें से 138 एजुकेशन कॉलेज और 18 डिग्री कॉलेज हैं। इनमें 35 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें