फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को बचाने के लिए कर रहे आंदोलन : डल्लेवाल

Sun, 01 Dec 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। आमरण अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि वह आंदोलन लड़ रहे हैं। जो आंदोलन लड़ते हैं उनके इरादे मजबूत होते हैं। स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ रहा है, क्या नहीं यह कोई मायने नहीं रखता। वह आज जो आंदोलन लड़ रहे हैं, वह अपने प्रदेश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। किसानों की जो मांग है, एमएसपी गारंटी कानून दिया जाए। सरकार को यह कानून देना पड़ेगा।
विज्ञापन

डल्लेवाल ने कहा कि अगर वह आज यह लड़ाई नहीं जीतते हैं तो 2040 तक पांच से छह एकड़ वाला छोटा किसान नहीं रहेगा। उसके हाथों से जमीन खिसक जाएगी। 6 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर डल्लेवाल ने बताया कि वह कार्यक्रम दोनों संगठनों का सांझा रहेगा। खनौरी बॉर्डर पर अनशन लगातार चलता रहेगा। इसको बंद नहीं किया जाएगा।



रविवार को खनौरी बॉर्डर पर मालेरकोटला से मुस्लिम भाईचारे का एक प्रतिनिधिमंडल जगजीत सिंह डल्लेवाल का समर्थन करने के लिए पहुंचा। कर्नाटक के किसान नेता कुर्बुरु शांताकुमार ने बंगलूरू में एलान किया कि 6 दिसंबर से उनका संगठन जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में बंगलूरू में क्रमिक अनशन की शुरुआत करेगा। रोजाना 50 किसान क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। तमिलनाडु से किसान नेता पीआर पांड्यन ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने किसानों की बात नहीं सुनी तो 14 दिसंबर से वह जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में तमिलनाडु में रेल रोको आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें