फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑल इंडिया इंटर हैंडबॉल यूनिवर्सिटी में सीआरएसयू की टीम बनी उपविजेता

Wed, 26 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी14-सीआरएसयू में पहुंचने पर टीम को सम्मानित करते हुए कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन। स्रोत विव
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की महिला हैंडबॉल टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर मंगलवार को विजेता टीम के विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने स्वागत किया। यह प्रतियोगिता 22 से 25 मार्च तक चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के 15 विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन और खेल परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर कुलदीप नारा ने खिलाडिय़ों को जीत की बधाई दी। उन्होंने खेल निदेशालय द्वारा खेल के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन


सेमीफाइनल मुकाबले में सीआरएसयू की टीम ने पंजाबी विश्वविद्यालय को 23-10 के स्कोर से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद सीबील्यू भिवानी से मुकाबला करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान टीम मैनेजर डॉ. संगीता राठी, सुरेश कुमार, संदीप मोर मौजूद रहे।

खेल परिषद के सचिव डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि यह विश्वविद्यालय की महिला हैंडबॉल टीम की एक बड़ी उपलब्धि है और यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। खेल के माध्यम से अच्छे पद को प्राप्त किया जा सकता है। आज खेल के क्षेत्र में विकास की असीमित संभावनाएं हैं। बहुत सारे प्रोफेशनल लीग टूर्नामेंट प्रारंभ हो चुके हैं जिनमें सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें