फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू पीजी की परीक्षाएं 21 मई से शुरू, आठ जून को होंगी समाप्त

विज्ञापन
26जेएनडी09: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। सीआरएसयू की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्रामों के सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए अस्थाई डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 21 मई से शुरू होकर आठ जून तक चलेंगी। साथ ही दोपहर दो से पांच बजे तक की पाली में परीक्षाओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन


21 मई को संवैधानिक मानव एवं नैतिक मूल्य तथा बौद्धिक संपदा अधिकार विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद 22 मई से विभिन्न विषयों जैसे एनिमल एंड मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी, पॉलिमर केमिस्ट्री, इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स, एडवांस्ड एजुकेशनल टेक्नोलॉजी, शोध-प्रविधि, योग चिकित्सा, भारतीय समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण, नैनो मैटेरियल्स का भौतिकी आदि के पेपर आयोजित किए जाएंगे।
23 मई को दूसरे सेमेस्टर के पेपर जैसे जेनेटिक इंजीनियरिंग, माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोस्टैटिस्टिक्स, इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री, पब्लिक इकोनॉमिक्स, मीडिया लॉ एंड एथिक्स, फील्ड थ्योरी आदि के पेपर होंगे।
विज्ञापन

25 मई को चौथे सेमेस्टर के पर्यावरण बायोटेक्नोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, भाषा विज्ञान एवं हिन्दी भाषा, सोशल एंड कल्चरल जियोग्राफी, डिजिटल जर्नलिज्म, डिस्क्रीट मैथेमेटिक्स के पेपर होंगे।
परीक्षा कार्यक्रम के अंतिम चरण में छह और आठ जून को कुछ विशेष एवं वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी जिनमें प्रोडक्शन एंड ऑपरेशन मैनेजमेंट, एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्चर, डाटा प्रोसेसिंग एंड डाटा एनालिसिस, उद्यमिता विकास जैसे विषय शामिल हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड पर अंकित क्यूपीआईडी के अनुसार ही परीक्षा दें। यदि किसी विषय में त्रुटि हो तो छात्र 29 अप्रैल तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। फाइनल डेटशीट एक मई के बाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।


वर्जन
पीजी सम सेमेस्टर की अस्थायी डेटशीट जारी कर दी गई है। यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा तिथियों में कोई त्रुटि नजर आती है तो वे 29 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके उपरांत सुधार संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

राजेश बंसल, परीक्षा नियंत्रक, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें