संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सीआरएसयू सांस्कृतिक टीम राष्ट्रीय स्तर के एआईयू नेशनल यूथ फेस्टिवल में भाग लेने के लिए चेन्नई रवाना हुई। इंटर-यूनिवर्सिटी सांस्कृतिक प्रतियोगिता एआईयू का 39वां नेशनल यूथ फेस्टिवल इस बार चेन्नई स्थित सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम दस मार्च से 14 मार्च तक होगा। विश्वविद्यालय के छात्र प्रतियोगिता में वन एक्ट प्ले और कोरियोग्राफी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। सीआरएसयू प्रतिनिधि दल में 30 सदस्य शामिल हैं | कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र लगातार विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह सांस्कृतिक दल भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगा। ओएसडी डॉ विजय कुमार ने कहा कि छात्र मेहनत और लगन के बल पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।