फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ओलावृष्टि और बारिश से फसल तबाह

Sun, 02 Mar 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी15-बारिश के बाद अर्बन एस्टेट में गुजरते हुए वाहन। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिला में शुक्रवार रात को तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे 15 से ज्यादा गांव के खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल बिछ गई। कई गांव में तो 15-20 मिनट तक लगातार ओलावृष्टि हुई। इसे सरसों की फसल का फूल झड़ गया। इसके कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं शनिवार को तीसरे दिन भी बारिश लगातार रुक-रुक कर जारी रही। हालांकि शुक्रवार रात को कई जगह ओलावृष्टि भी हुई, जिससे खेत में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा। सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का खराबा दर्ज कराने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने के आदेश दिए हैं, लेकिन अभी तक पोर्टल नहीं खुला है। ऐसे में किसान फसलों का खराबा दर्ज कराने के लिए भटक रहे हैं। 20 फरवरी को भी वर्षा के साथ नरवाना, उचाना और जींद के 40 से ज्यादा गांवों में ओलावृष्टि हुई थी।
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान : जिले में हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान गिर गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि हवा की गति आठ किमी. प्रति घंटा रही वहीं मौसम में आद्रता 70 प्रतिशत बनी रही। शुक्रवार रात को उचाना खंड के गांव बुडायन, भौंगरा, दुर्जनपुर, उचाना कलां, खापड़, बरसोला, खटकड़, बड़ौदा, रोजखेड़ा, घोघडिय़ां, कुचराना कलां, कुचराना खुर्द, छात्तर, बधाना, नगूरां समेत अन्य गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। किसान सतबीर, मुकेश, राजबीर का कहना था कि तेज हवा के साथ ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं कई किसानों के खेतों में लगी सोलर प्लेटें भी टूट गई हैं। गेहूं की अगेती फसल में बालियों में दाना बनना शुरू हो चुका है। ओले की वजह से सरसों की फसल में ज्यादा नुकसान है।

01जेएनडी15-बारिश के बाद अर्बन एस्टेट में गुजरते हुए वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें