फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: जलालपुर खुर्द में महिला सरपंच के साथ मारपीट, पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Tue, 27 Dec 2022 06:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सदर थाना पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में जलालपुर खुर्द गांव की महिला सरपंच और उसके परिवार के दो लोगों पर सोमवार देर शाम गांव के दस लोगों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। जलालपुर खुर्द गांव निवासी रामचंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्रवधू सविता देवी गांव की सरपंच है। सोमवार रात आठ बजे वह उनकी गली में खड़ी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव का ही रवि उर्फ टिंका वहां से गुजर रहा था जिसने शराब पी रखी थी। वह पुत्रवधु से गाली गलौज करने लगा। जब पुत्रवधू ने विरोध किया तो रवि उर्फ टिंका ने फोन कर पवन, पवन की बहु, रमेश, चेतन, चिराग, जसमेर, सुनील, अनिल और पंकज को बुला लिया।

वे अपने हाथों में लाठी-डंडें, रॉड और तेजधार हथियार लेकर पहुंचे। उनको आते देख पुत्रवधू ने शोर मचाया तो वह और उसका भाई ताराचंद बाहर निकले। इस पर हमलावरों ने तीनों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रवि उर्फ टिंका, पवन, पवन की बहू, रमेश, चेतन, चिराग, जसमेर, सुनील, अनिल और पंकज के खिलाफ हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें