फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत: अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने मारी टक्कर, जींद के बुढ़ाखेड़ा में हुई घटना

Sun, 19 Mar 2023 09:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 21 वर्षीय रवि तथा 22 वर्षीय मनजीत सफीदों की तरफ से अपने गांव बुढ़ाखेड़ा में आ रहे थे। जब यह गांव की तरफ मुड़ने लगे तो सामने से आ रहे एक ट्रेक्टर चालक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक बाइक से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफीदों के गांव बुढ़ाखेड़ा के पास रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे एक ट्रेक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेक्टर चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सोमवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सुबह ही परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन


शवों का नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा, सुबह होगा पोस्टमार्टम
गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 21 वर्षीय रवि तथा 22 वर्षीय मनजीत सफीदों की तरफ से अपने गांव बुढ़ाखेड़ा में आ रहे थे। जब यह गांव की तरफ मुड़ने लगे तो सामने से आ रहे एक ट्रेक्टर चालक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक बाइक से नीचे गिर गए और सिर में चोट अधिक लगने के कारण इनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें