शनिवार सायं गांव डूमरखां के पास बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक मामा-भांजा बताए गए हैं। दोनों बाइक पर जींद से फरैण जा रहे थे।
शनिवार सायं फरैण निवासी मनीष (26) अपने भांजे बालू निवासी अशोक (18) के साथ बाइक पर सवार होकर गांव आ रहा था। इसी दौरान डूमरखां गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करके दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। सदर थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में फरैण निवासी मनीष तथा बालू निवासी अशोक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।