फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के दो दोषियों को 20 साल कैद की सजा

Wed, 03 Aug 2022 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

एएसजे चंद्रहांस की अदालत ने बुधवार को 20-20 साल कैद की सजा के साथ ही 25,500 रुपये जुर्माना भी लगायाह है। मामला मार्च 2020 का है। जिसमें एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के दो दोषियों नरवाना निवासी अमित उर्फ मित्ती व विक्रम उर्फ विक्की को एएसजे चंद्रहांस की अदालत ने बुधवार को 20-20 साल कैद व 25,500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पीड़िता को पांच लाख रुपये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से दिए जाएंगे।

विज्ञापन

 
नरवाना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में 30 मार्च 2020 को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 29 मार्च की रात को घर पर ही थी। रात को ही तीन युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर उसकी बेटी को जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी नरवाना निवासी अमित उर्फ  मित्ती व विक्रम उर्फ विक्की को 30 मार्च को ही गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था। यह मामला उसी दिन से विचाराधीन था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें