फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: युवक से मारपीट कर किया अपहरण, PCR का सायरन सुन छोड़कर भागे

Wed, 03 Aug 2022 06:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पुलिस ने युवक के बयान पर नामजद व अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जब घायल अवस्था में युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में गांव हिजरावां खुर्द में युवक का अपहरण कर लिया गया। पीसीआर का सायरन सुनकर अपहरणकर्ता उसे हांसपुर रोड पर छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने गांव हिजरावां खुर्द निवासी मनजीत सिंह के बयान पर आरोपी गांव हिजरावां खुर्द निवासी सूरज, सोनिया, संदीप उर्फ सिप्पू व तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मनजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत सिंह लाइफलाइन लैब के बाहर अपने साथियों के साथ खड़ा था। इसी दौरान आरोपी सूरज, सोनिया, संदीप उर्फ सिप्पू व दो-तीन अन्य युवक आए और भाई गुरप्रीत सिंह को जबरदस्ती उठाकर घसीटते हुए गांव के चौक में ले गए। यहां पर आरोपियों ने मारपीट की और फिर घसीटते हुए हांसपुर रोड की तरफ ले गए।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर आरोपी भाई को हांसपुर रोड पर छोड़कर फरार हो गए। घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल लेकर आए, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें