फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के 11 ट्रैक्टर, तीन डंफर समेत गिरोह गिरफ्तार

Tue, 01 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूराो/अमर उजाला/जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से सातों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान ट्रैक्टर चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रैक्टर चोरी करते हैं और फिलहाल जींद से नारनौद में किसी को चोरी किए हुए ट्रैक्टर को बेचने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नारनौद क्षेत्र में दबिश दी। जब पुलिस गांव माजरा प्याऊ हिसार के पास पहुंची तो स्वराज 744 ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब ट्रैक्टर रुकने का इशारा किया तो तीनों लोग ट्रैक्टर से उतरकर खेतों की तरफ फरार हो गए। पुलिस की टीम ने आरोपियों का पीछा करके उसे काबू कर लिया।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव कर सिंधु निवासी सेवानंद उर्फ भानू, गांव माजरा हिसार निवासी सोनू, गांव गिरावड़ निवासी प्रदीप के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ में सामने आया कि तीनों के कब्जे से बरामद ट्रैक्टर को लगभग पांच माह पहले गांव किलाजफरगढ़ के ईंट भट्ठे से चोरी किया था। पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो खुलासा किया ट्रैक्टर चोरी के लिए पूरा गिरोह कार्य करता है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जींद, रोहतक, हिसार, सोनीपत तथा आसपास के क्षेत्र से लगभग दस चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों से पूछताछ में बताया कि गिरोह में गांव माजरा हिसार निवासी पाला, सोनीपत के तेवड़ी निवासी संदीप, जिंदर तथा लालुवास निवासी बिंटू भी शामिल है। पुलिस पूछताछ में गिरोह के पास से चोरी किए हुए 11 टै्रक्टर तथा तीन डंफर बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

प्रदेश के कई जिलों से करते थे चोरी
एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि गिरोह ने जींद, हिसार, रोहतक, सोनीपत व आसपास के जिलों से ट्रैक्टरों को चोरी किया। चोरी के बाद वह इन्हें अपने साथी गांव लालुवास भिवानी निवासी बिंटू की मदद से बेच देते थे। इन आरोपियों के पास से तीन ट्रैक्टर-ट्राली डंफर भी बरामद किए गए हैं, जिनके बारे में पुलिस पता लगा रहा है कि आखिर ये डंफर कहां से चोरी किए गए। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये लोग वहां पर ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे, जहां पर चौकीदार नहीं होता था।


रेकी कर ईंट भट्टों से चोरी करते थे आरोपी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ट्रैक्टर चोरी गिरोह में शामिल भी सदस्य रिश्तेदारियों में है। गिरोह के सभी सदस्य पहले उन स्थानों की रेकी करते थे, जहां पर चौकीदार तैनात नहीं थे। रात को वह ईंट भट्ठे में खड़े ट्रैक्टर व डंफर को चोरी करते है। इस दौरान गिरोह ने सबसे ज्यादा ईंट भट्टों से ही ट्रैक्टर चोरी किए है।


इन वारदातों को कबूला
1. तीन-चार माह पहले इस गिरोह में शामिल आरोपी सेवानंद उर्फ भानू, पाला, सोनू, प्रदीप, जिंदर ने मिलकर भारत ईंट भट्ठा जुलाना व जय बजरंग बुढ़ाखेड़ा से स्वराज 744 तथा स्वराज 855 ट्रैक्टर चोरी किए, जिस पर मामला जुलाना में दर्ज है।
विज्ञापन

2. चार-पांच माह पहले आरोपी सेवानंद उर्फ भानू, प्रदीप व संदीप ने गांव किलाजफरगढ़ से ट्रैक्टर महेंद्र 265 चोरी किया।
3. दो-तीन माह पहले आरोपी सेवानंद उर्फ भानू, पालाराम व सोनू ने हिसार के माजरा गांव से एक घर से सोनालिका ट्रैक्टर चोरी किया था।
4. दो-तीन माह पहले सेवानंद उर्फ भानू, प्रकाश व पाला ने गांव थुराना के एक घर से आयशर ट्रैक्टर चोरी किया।
5. आरोपी सेवानंद उर्फ भानु, संदीप व प्रदीप ने मिलकर जय हनुमान भ_ा कापड़ो हिसार से स्वराज 855 ट्रैक्टर चोरी किया था।
6. नवंबर 2015 में ही गिरोह के सदस्य सेवानंद उर्फ भानु, पाला व प्रदीप ने मिलकर खेड़ी मोड़ जिला हिसार से महेंद्रा ट्रैक्टर चोरी किया।
7. एक सप्ताह पहले ही इस गिरोह के सेवानंद उर्फ भानू, सोनू, राजेंद्र ने मिलकर गांव राजथल जिला हिसार से महेद्र डीआई ट्रैक्टर चोरी किया।
8. पांच-छह माह पहले इस गिरोह के सेवानंद उर्फ भानू, पाला, जिंदर ने मिलकर रोहतक के मदीना गांव से सोनालिका ट्रैक्टर चोरी किया।
9. तीन माह पहले आरोपी सेवानंद उर्फ भानू, पाला व प्रदीप ने मिलकर सोनीपत के गांव चिडाना से आयशर ट्रैक्टर चोरी किया।
10. करीबन चार माह पहले आरोपी सेवानंद उर्फ भानू, पाला व प्रदीप ने मिलकर गांव ढोब जिला रोहतक के पास एक भ_ा से स्वराज 744 ट्रैक्टर चोरी किया।

फोटो कैप्शन
30जेएनडी 11: पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी अभिषेक जोरवाल
30जेएनडी 13 : ट्रैक्टर चोर गिरोह के सदस्य पुलिस टीम के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें