फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से जमीन अलॉट करने के आरोप, नप के चार कर्मचारी सस्पेंड

Wed, 27 Apr 2016 11:56 PM IST
jind/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद की जमीन को गलत तरीके से अलॉट करने पर नप के दो क्लर्क सहित चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया। नगर परिषद के कर्मचारियों पर डीसी विनय सिंह के आदेशों पर कार्रवाई की गई है। फिलहाल नगर परिषद ने दूसरा पत्र जारी करके जमीन के अलाटमेंट को रद्द कर दिया।
विज्ञापन


अपने पदों का दुरुपयोग करने के आरोप में चारों कर्मचारियों को सस्पेंड किए जाने के बाद नप के और कई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सस्पेंड होने वाले कर्मचारी बीरबल, सुनील, दयानंद और जयकिशन हैं। जिसमें से बीरबल और सुनील क्लर्क हैं जबकि दयानंद व जयकिशन सेवादार है।

चारों कर्मचारियों ने मिलकर गलत तरीके से नप की जमीन किसी के नाम अलाट करने का पत्र जारी किया था। इस पत्र का खुलासा होने पर नगर परिषद के सचिव अमन ढांडा ने पूरा मामला डीसी विनय सिंह के सामने रखा। डीसी विनय सिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चारों को सस्पेंड करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


एलआईसी के पास है नप की जमीन
जानकारी के अनुसार भगतसिंह मार्केट के पास एलआईसी रोड पर नप की करीब 15 गज जमीन पड़ी है। जिसमें आसपास के लोगों और राहगीरों द्वारा लघुशंका दूर करने से दुकानदारों को दिक्कत रहती है। किसी दुकानदार ने इसकी शिकायत नप में की।

इन चारों कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने इस दुकानदार के नाम अलाटमेंट पत्र जारी कर दिया। जो नप के नियम के अनुसार सरासर गलत था। इस पर संज्ञान लेते हुए चारों को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड हुए कर्मचारियों में दो क्लर्क हैं जबकि दो सेवादार हैं।

चारों ने मिलकर अधिकारियों की पावर का प्रयोग करके जमीन अलाट करने का पत्र जारी कर दिया था। उसके बाद नगर परिषद ने अलाटमेंट को रद्द कर संबंधी पत्र जारी कर दिया।

नगर परिषद के सचिव अमन ढांडा ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच होगी। अगर इसमें कोई और भी दोषी होगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेशक इस मामले में नप का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन पूरी कार्रवाई नियमों को ताककर की गई है।
विज्ञापन


जो भी विभागीय कार्रवाई होगी वह भी की जाएगी। फिलहाल नप ने दूसरा पत्र जारी करके अलाटमेंट रद्द करने की सूचना दे दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें