फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपाहिज युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 20 Dec 2015 12:15 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 गांव लिजवाना कलां शनिवार देर शाम अपने अपाहिजपन से तंग आकर एक युवक ने अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक कई साल पहले कमर में गोली लगने से अपाहिज हो गया था।

 इसके बाद से परेशान चल रहा था। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
गांव लिजवाना कलां निवासी 25 वर्षीय अनंतराम को लगभग चार साल पहले रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली उसकी रीढ़ की हड्डी में लगने के चलते उसके दोनों पांवों बेकार  हो गए थे। उसके बाद से अनंतराम घर पर ही चारपाई पर रहता था और वह उससे परेशान रहता था।
विज्ञापन


इसी के चलते शनिवार देर शाम को उसने अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन अनंतराम के पास पहुंचे तो वह खून से लथपथ था और उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के भाई विकास ने बताया कि लगभग चार साल पहले रंजिश के चलते गांव के ही युवकों ने उसकी रीढ़ की हड्डी में गोली मार दी थी। इसमें अपाहिज होने के चलते वह परेशान चल रहा था। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जुलाना थाना प्रभारी समुंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने अपाहिज होने से परेशान था और उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। शव के निकट से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ है और उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें