फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीएसपी की पत्नी से लूट

Tue, 08 Dec 2015 12:11 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 शहर और संपर्क मार्गों पर लूटपाट गिरोह सक्रिय हो गया है। शहर और आसपास के क्षेत्र में पिछले एक माह में लूटपाट और लूट की कोशिश की पांच बड़ी वारदात हो चुकी है। गिरोह की इस सक्रियता ने पुलिस की मौजूदगी पर सवाल उठना लाजमी है।

सोमवार सुबह शहर के सेक्टर-11 में बाइक सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने पूर्व डीएसपी की पत्नी को पकड़कर लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। इससे पहले शहर में ही पोल्ट्री व्यवसायी से 30 लाख रुपये की लूट और फर्नीचर व्यापारी और शराब के एल टू के कार्यालय से लूटपाट की कोशिश हो चुकी है।
विज्ञापन


जबकि जुलाना थाना के संपर्क मार्ग पर लूटपाट की दो वारदात हो चुकी है। पुलिस अब तक गिरोह का सुराग नहीं लगा पाई। फिलहाल पुलिस इन मामलों में अंधेेरे में तीर मार रही है।  


शहर के सेक्टर-11 निवासी पूर्व डीएसपी रामफल और उनकी धर्मपत्नी सावित्री सोमवार सुबह करीब आठ बजे सैर करने के लिए सेक्टर नौ में बने स्टेडियम की तरफ निकले थे। इस दौरान पूर्व डीएसपी रामफल आगे निकलकर स्टेडियम की तरफ चले गए, लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी सावित्री पीछे रह गई।

जब महिला सावित्री पार्क के निकट पहुंची तो दो बाइकों पर खड़े चार युवकों ने घने कोहरे का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला सावित्री को घेर लिया और उन्हें पकड़कर उनके कानों से दो बालिया, गले से सोने की चैन तथा हाथों से एक सोने का कंगन निकाल लिए।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे।

बाद में पूर्व डीएसपी रामफल मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला सावित्री के बयान दर्ज करके मामला दर्ज किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सुराग नहीं लगा पाया।

चेहरे को ढाक हुए थे लुटेरे
महिला सावित्री ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह सैर करने के लिए सेक्टर-11 में बने स्टेडियम में अपने पति पूर्व डीएसपी रामफल के साथ जाती हैं। सोमवार को उनके पति रामफल तेज कदमों से चलते हुए आगे निकल गए, कोहरा ज्यादा होने के चलते सावित्री धीरे-धीरे चल रही थीं।

जब वह पार्क के निकट पहुंची तो नकाबपोश चार युवकों ने उन्हें घेर लिया इस दौरान दो युवकों ने उनके कानों की बाली निकाली और सोने की चेन को निकाल लिया, जबकि दो युवकों ने उनके हाथों से सोने का एक कंगन निकाल लिया।

इसके बाद लुटेरे युवक बड़े ही आसानी से बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। लुटेरों ने सर्दी के मौसम के पहले कोहरे को हथियार बनाकर महिला से जेवरात लूटे हैं।

हर वारदात को चार युवकों ने दिया अंजाम
शहर तथा जुलाना क्षेत्र में लूटपाट की अब तक हुई लूटपाट की वारदातों को चार लुटेरों ने अंजाम दिया है। सबसे पहले पोट्री व्यवसायी से भी चार युवकों ने ही तीस लाख रुपये लूटे।

इसके बाद शहर के शराब के एल टू पर लूटपाट करने का प्रयास भी चार युवकों ने किया, लेकिन उस समय एलटू में रखी लगभग दस लाख रुपये की नकदी तक नहीं पहुंच पाए। इसके बाद शहर के रोहतक रोड के फर्नीचर व्यापारी के घर में चार युवकों ने घुसकर नकदी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन उसमें भी सफल नहीं हो पाए।

 इसी प्रकार जुलाना थाना क्षेत्र में गांव ललीतखेड़ा के निकट एक किसान से लगभग एक लाख रुपये की नकदी बाइक सवार चार युवकों ने लूटे। इस रात को गांव पौली के निकट रोहतक के अमरूद व्यापारी से चार युवकों ने चाकू के बल पर 12 हजार रुपये की नकदी लूटी। बीस दिन में हुई लूटपाट की इन वारदातों में चार युवक ही शामिल रहे है, लेकिन पुलिस इनका सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि महिला से हुई वारदात की शिकायत आई है। उसकी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें