फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर छात्र गुट भिड़े, अफरातफरी

Sat, 10 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सामान्य बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर को दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर लाठी, डंडे वे तेजधार हथियार चले। बस स्टैंड पर दो गुटों में हुए विवाद के कारण बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े में राजकीय कॉलेज का एक छात्र घायल हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने घायल छात्र को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुटों के छात्र फरार हो चुके थे।

झगड़े में घायल राजकीय कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र ढाठरथ गांव निवासी विशाल ने बताया कि वह कॉलेज से घर जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। जैसे ही वह बचाव के लिए भागने लगा तो युवकों ने उसे चारों तरफ से घर कर लाठी व तेजधार हथियारों से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस झगड़े के पीछे कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो दिन पहले ही बनाई थी रणनीति
शहर के सामान्य बस स्टैंड पर छात्राओं के साथ हो रही छेड़खानी तथा लड़ाई-झगड़े की दूसरी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीएसपी ममता सौदा ने डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन के साथ बैठक कर रणनीति बनाई थी। बैठक के दौरान बस स्टैंड पर आने वाले शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्णय लिया गया था, लेकिन पुलिस प्रशासन की प्लानिंग के दूसरे दिन ही यहां पर दो गुटों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें