फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा ‘मुन्ना भाई’ काबू

Mon, 16 Nov 2015 12:20 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के डीएवी स्कूल में दूसरे के स्थान पर प्राइमरी टीचर लेवल-एक की परीक्षा देते पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम ने निजी स्कूल के एक शिक्षक को काबू किया है।
विज्ञापन




पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पकड़ा गया आरोपी प्राइवेट स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है।
शिक्षा विभाग और पुलिस की टीम रविवार को आयोजित प्राइमरी टीचर लेवल-एक की परीक्षा के दौरान डीएवी स्कूल में परीक्षार्थियों की जांच कर रही थी।



 इसी दौरान शिक्षा विभाग की टीम को यहां पर परीक्षा दे रहे एक परीक्षार्थी पर शक हो गया। शिक्षा विभाग की टीम ने जब परीक्षार्थी की बारीकी से जांच की तो पता चला कि वह किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान दुर्जनपुर गांव के निवासी सुरेश के रूप में हुई।
विज्ञापन




पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुरेश प्राइवेट स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। वह गांव के ही दिनेश के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने सुरेश और दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सुरेश को काबू कर दिनेश की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें