फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी ने किया फर्जीवाड़ा: अलग-अलग लोगों के नाम दिखा एक ही खाते में डाली मुआवजा राशि, किए फर्जी हस्ताक्षर

Wed, 05 Apr 2023 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के जींद में पटवारी ने अलग-अलग लोगों के नाम दिखा एक ही खाते में मुआवजा राशि डाल दी। केस दर्ज कर लिया गया है। मुआवजा वितरण सूची पर नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर करने का भी आरोप है। 
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में मुआवजा वितरण सूची पर नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर करने तथा अलग-अलग लोगों के नाम से एक ही बैंक खाते में मुआवजा राशि डाल कर राजस्व विभाग के पटवारी द्वारा फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। उचाना थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार की शिकायत पर राजस्व विभाग के पटवारी सन्नी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जुलाना के नायब तहसीलदार ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास उचाना तहसील का भी अतिरिक्त कार्यभार है। राजस्व विभाग के पटवारी सन्नी द्वारा उचाना में वितरित किए जा रहे मुआवजा राशि में अनियमितता बरती जा रही है। उनके द्वारा की गई प्रारंभिक जांच पाया गया कि सन्नी ने मुआवजा सूचियों में उनके फर्जी हस्ताक्षर किए हैं।

साथ ही जांच में यह भी पाया गया कि उन्होंने अलग-अलग व्यक्तियों के नाम दिखाकर एक ही बैंक खाते में मुआवजा राशि डाली है। सन्नी द्वारा गैरकानूनी कार्य किया गया, बल्कि सरकारी धन का गबन भी प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


मुआवजा वितरण राशि में अन्य अनियमितताओं के साथ गबन से इंकार नहीं किया जा सकता। थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि नायब तहसीलदार की शिकायत राजस्व विभाग के पटवारी सन्नी के खिलाफ गबन करने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें