फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन की हत्या कर लूटा ठेका

Sun, 24 Apr 2016 11:52 PM IST
jind/bureau
विज्ञापन
murder of wine shop salesman - फोटो : murder of wine shop salesman
विज्ञापन
गांव सफाखेड़ी में शनिवार रात को देशी शराब के ठेके पर लूटपाट करके सेल्समैन की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। हत्यारे सेल्समैन के शव को खेतों में बने ट्यूबवेल के कुएं में फेंक गए।
विज्ञापन


हत्या व लूटपाट की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गांव थुआ निवासी राममेहर गांव सफाखेड़ी के खेतों में बने देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन कार्यरत था। शनिवार रात को वह ड्यूटी पर था। रात को चारपाई पर सो रहा था इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसकी हत्या करके शव को ट्यूबवेल के कुएं में डाल दिया। हत्या करने के बाद ठेके को उखाड़कर वहां रखी शराब की बोतलों व गल्ले में रखी नकदी को लेकर फरार हो गए।

सेल्समैन राममेहर की हत्या का पता रविवार सुबह लगा जब ठेके के पास के खेतों में काम करने गई महिलाओं को खून पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जब ग्रामीणों ने खून को देखकर उसका पीछा किया तो कहीं पर भी शव दिखाई नहीं दिया।

जब ट्यूबवेल के कुएं में देखा तो शव उसमें पड़ा हुआ था। हत्या की सूचना पाकर शराब ठेकेदार हवा सिंह सिंह तथा उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। एसएफएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।

मृतक राममेहर के भाई धर्मबीर ने पुलिस बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। उसकी हत्या क्यों की गई है इसका कोई पता नहीं है। पुलिस ने धर्मबीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

तीन दिन पहले पास के ठेके पर हुई थी फायरिंग
पिछले एक पखवाड़े में जिले में लूटपाट व गोली मारने की आधा दर्जन वारदात हो चुकी हैं। सफाखेड़ी के ठेके पर लूटपाट व हत्या के वारदात से तीन दिन पहले ही काब्रछा गांव के शराब ठेके पर गोली चली थी, लेकिन सेल्समैन बच गया था।

इससे पहले नौ अप्रैल को जुलाना में आढ़ती रोशनलाल की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद 17 अप्रैल को गांव रधाना निवासी बृजेश की गोली मारकर हत्या कर दी। 17 अप्रैल को ही सफीदों में एक म्यूजिक कंपनी के कार्यालय में गोली चलने की वारदात हुई और इसमें तीन लोगों को गोली लगी।

17 अप्रैल की रात को ही शहर के रोहतक रोड पर व्यापारी पुरुषोत्तम बंसल को अज्ञात लोगों ने गोली मारी। हालांकि पुलिस ने शहर के व्यापारी पुरुषोत्तम बंसल को गोली मारने के मामले को छोड़कर अन्य मामलों में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, उसके बावजूद लूटपाट व गोली मारने की वारदात बढ़ रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें