फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद CIA की बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने दो तस्करों को 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार, गश्त पर थी टीम

Wed, 19 Aug 2026 01:07 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जींद पुलिस टीम गांव उझाना रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध दो युवक आते दिखाई दिए। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
जींद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए जींद ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 करोड़ की सात किलो 600 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


18 अगस्त को पुलिस टीम गांव उझाना रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध दो युवक आते दिखाई दिए। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम पिपलथा निवासी बलजीत और लवप्रीत के तौर बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सज्जन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें