फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: कैथल की महिला से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर बुलाया था

Wed, 19 Oct 2022 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में महिला को नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया था। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में कैथल सदर थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला ने जींद के दो युवकों पर  सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से जींद निवासी राहुल के साथ जान-पहचान हो गई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonipat: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में साजन ने कांस्य जीत रचा इतिहास, ग्रीको रोमन में देश को दिलाया पहला पदक

धीरे-धीरे उनकी फोन पर भी बातें होने लगीं। राहुल ने उसे जींद में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। वह राहुल के झांसे में आ गई और अगस्त महीने में एक दिन राहुल के बताए स्थान पर पहुंच गई। इसके बाद राहुल ने उसे अंकित नामक एक युवक से नौकरी के सिलसिले में मिलवाया। दोनों ने उसे जल्द नौकरी दिलवाने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों उसे कार में बैठाकर कैथल की तरफ ले गए। जींद-कैथल मार्ग पर नगूरां गांव के आसपास दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि उसने इसका विरोध किया लेकिन वे नहीं माने। महिला थाना की जांच एएसआई सुदेश कुमारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों युवकों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें