फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Mon, 23 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट में मकानों में चोरी हुई घटना की जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

अर्बन एस्टेट में रविवार रात को चोरों ने साथ लगते तीन मकानों के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात में खास बात यह रही कि तीनों ही मकानों की दूसरी मंजिल पर बने मकानों में चोरी हुई है। चोरी की घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।


अर्बन एस्टेट मकान 3576 निवासी ओमप्रकाश का परिवार नीचे सो रहा था। रात को दूसरी मंजिल पर बने मकान का ताला तोड़कर वहां से एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झूमके, पांच जोड़ी कानों की बाली, एक डायमंड की अंगूठी, पांच पैरों की पाजेब, लगभग 500 ग्राम चांदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने ओमप्रकाश के मकान के साथ लगते रामफल के मकान की दूसरी मंजिल के ताला तोड़कर वहां से सोने की अंगूठी व अन्य जेवरात चोरी कर लिए। इसी प्रकार मकान नंबर 3577 की भी दूसरी मंजिल के ताले तोड़कर चोर घुस गए। जहां से चोरों ने अलमारी को तोड़कर वहां से सामान चोरी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना का पता सुबह उस समय लगा जब ओमप्रकाश मकान की दूसरी मंजिल पर जाने लगा तो कुंडी लगी थी। किसी तरीके से वह जब ऊपर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे थे और जेवरात गायब थे। चोरी की घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से पुलिस ने एक लोहे की राड व चप्पल बरामद की। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर ओमप्रकाश की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें