फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Tue, 30 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

 शहर थाना पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को काबू किया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने जींद शहर, सफीदों और पानीपत में लगभग आधा दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए सामान बरामद करके अदालत में पेश किया। जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस के अनुसार विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी विक्रम उर्फ विक्की, बत्तरा कॉलोनी पानीपत निवासी सुनील कुमार, गांव उरलाना पानीपत निवासी गुरजेंट ने विश्वकर्मा कॉलोनी में कमरा किराये पर लेकर रहते थे। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि सूचना मिली की जींद की विश्वकर्मा कॉलोनी में कुछ युवक किराये के मकान पर रहते हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की और तीनों को काबू कर लिया और वहां पर चोरी का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने आठ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। तीनों के कब्जे से छह एलईडी, एक मोटरसाइकिल, दो रसोई गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ जींद शहर व सफीदों और पानीपत थाना में आठ केस दर्ज है।
विज्ञापन


इन वारदातों को दिया अंजाम
 15 जनवरी को आरोपी पुराना बस स्टैंड जींद के नजदीक प्रिंस वीडियो इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से चार एलईडी, दो बूफर और 700 रुपये चोरी किए थे। आठ मई को रोहतक रोड जींद अनूप हेयर ड्रेसर की दुकान से एक एलईडी चोरी की। 15 अप्रैल की रात को दीवानखाना मार्केट से टेलर की दुकान से कपड़ा चोरी किया। 10 मई की रात को अग्रसेन अस्पताल जींद से दस हजार रुपये की नकदी चोरी की। पांच अप्रैल की रात को हककीत नगर में एक मकान के अंदर से एक बाइक चोरी की। चार अप्रैल को रामबख्श कॉलोनी जींद के मकान से दो रसोई गैस सिलेंडर चोरी किए। सफीदों में रेडीमेट की दुकान से कपड़ा चोरी किया। 25 अप्रैल की रात को गोहाना रोड पानीपत में जूतों के शोरूम से जूते और अन्य दुकान से कपड़ा चोरी करने की वारदात को गिरफ्तार चोरों ने कबूला है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें