स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस ने शहर के ढाबों और होटलों पर छापामारी की। सुरक्षा की दृष्टि से की गई कार्रवाई से होटल मालिकों में हड़कंप मच गया। इस छापामारी का नेतृत्व एसएचओ कुलदीप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी ढाबे और होटल पर संदिग्धों पर खास तौर से नजर रखी जा रही है। सभी होटल मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु सामने आती है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति इसके प्रति सचेत रहेगा, तो क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना नहीं घट सकेगी। इसलिए सभी लोगों से अपील है कि वे लोग पुलिस का सहयोग करें।