फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से विधवा पेंशन लेने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव रोहड में विधवा बनकर समाज कल्याण विभाग से विधवा पेंशन लेने की आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान ने 27 जुलाई को सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सूचना मिली थी कि गांव रोहड़ निवासी गुरमीत कौर पिछले कई वर्षों से विधवा पेंशन ले रही है। जबकि उसका पति टहल सिंह जीवित है। विभाग ने जब मामले की जांच की तो फर्जीवाड़ा से पर्दा उठा। पिछले लगभग आठ वर्षों के दौरान फर्जी तरीके से पेंशन लेकर गुरमीत कौर ने विभाग को एक लाख एक हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी की शिकायत पर सफीदों थाना पुलिस ने गुरमीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें