जैजवंती गांव के तालाब में करंट की चपेट में आने के कारण हुई एक भैंस की मौत के मामले में जींद-रोहतक हाईवे जाम करने के आरोप में पुलिस ने 22 लोगों को नामजद कर 12-13 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गत दिवस जैजवंती गांव के तालाब में गांव के लोग अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए लेकर आए थे। इसी दौरान तालाब के पास लगे लोहे के पोल में शार्ट सर्किट होने के कारण तालाब में करंट आ गया। इससे एक भैंस की मौत हो गई। जबकि दर्जन भर भैंसें घायल हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। इसके बाद पुलिस ने समझाबुझा कर जाम को खुलवा दिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जैजवंती गांव निवासी सुरेंद्र, बल्ली, बल्ली की पत्नी कांता, सुनील, बिजेंद्र, तस्वीर, पवन, संदीप, सतपाल, कर्मबीर, रामफल, नरेश, राममेहर, कृष्ण, जगत सिंह, सुरेंद्र, कुलदीप, साधू, मोहित, राजदीप, कुलबीर और पप्पू को नामजद कर 12-13 अन्य लोगों के खिलाफ नेशनल हाईवे जाम करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।