अपराध शाखा में मंगलवार को असलाह की सफाई करने के दौरान चली गोली से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जिनको उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
पुलिस के अनुसार अपराध शाखा में तैनात एचसी (हेड कांस्टेबल) विनोद कुमार मंगलवार को असलाह की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और गोली उसके हाथ में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे पुलिसकर्मी उसकी ओर दौडे़ं और उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि सीआईए में एचसी विनोद कुमार हथियारों की रखरखाव कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उसके हाथ में जा लगी। हादसा अचानक हुआ है।