फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर छीनी नकदी और मोबाइल

Sun, 07 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंटा गांव में नहर पर घूमने गए युवकों से पिस्तौल के बल पर लूट करने का मामला सामने आया है। युवकों से बदमाश तीन मोबाइल फोन व लगभग 1500 रुपये की राशी लूट ले गए। गांव टोडी खेड़ी गांव निवासी अभिनय और आशीष अपने  दोस्तों के साथ अंटा नहर की और टहलने गए थे। घर की और वापस आते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उनसे मोबाइल और नकदी लूट ली। युवकों ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। वारदात के संज्ञान में आने के बाद थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मौके का दौरा किया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें