सीमेंट डिस्टीब्यूटरशिप के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करके 13 लाख रुपये हड़पने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सैनी मोहल्ला निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके नाम से सीमेंट की डिस्टीब्यूटरशिप है।
विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी अनिल में हिसाब किताब रखता था। इसी दौरान अनिल ने उसके कार्यालय से चेक चोरी कर लिया और उस पर फर्जी हस्ताक्षर करके उसके खाते से 13 लाख रुपये निकलवा लिए। उस राशि का डिस्टीब्यूटरशिप के लेनदेन का जिक्र कहीं भी सामने नहीं आया। जांच करने के बाद पता चला कि चेक के माध्यम से खाते से राशि निकाली गई है। पुलिस ने सुनीता के शिकायत पर अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।