फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में आया करंट, एक भैंस की मौत, दर्जनों झुलसीं

Tue, 09 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
जींद- रोहतक मार्ग को जाम करते हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव जैजैवंती के तालाब में करंट आने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दर्जनों भैंस बाल-बाल बच गईं। करंट आने से हुई भैंसों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बस अड्डे पर अवरोधक डालकर जींद-रोहतक नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करके जाम को खुलवाया।
जैजैवंती गांव में जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित शाधाली वाला तालाब में दर्जनों पशु पानी पी रहे थे। तालाब में ही एक लोहे का बिजली का पोल भी लगा है। अचानक कहीं शार्ट सर्किट होने से तालाब में करंट आ गया। करंट का जोरदार झटका पशुओं को लगा। झटका लगने से तालाब में बैठे पशु तालाब से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि गांव के ही रामफल की भैंस की मौत हो गई। वहीं जगत सिंह और सुनील की भैंसों सहित दर्जनों घायल हो गईं। सूचना पाकर डॉक्टरों की टीम तुरंत गांव में पहुंची और पशुओं का उपचार शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव के बस अड्डे पर सड़क के बीचोंबीच बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीणों ने अवरोध डालकर जींद-रोहतक मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी बलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला और बिजली निगम के अधिकारियों को बुलवाने की मांग करते रहे। सूचना पाकर बिजली निगम एसडीओ कृष्ण, जुलाना के तहसीलदार दलीप सिंह खर्ब मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मरी व घायल भैंसों का मुआवजा तथा तालाब से पोल को हटवाने की मांग रखी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण जाम खोलने के लिए राजी हुए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें