फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को कुचलता निकल गया सांड़ पर खरोंच तक नहीं आई

Mon, 08 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर की ताराबस्ती की एक पांच वर्षीय बच्ची को सांड़ द्वारा पैरों तले कुचलने का वीडियो सामने आया है। सांड़ बच्ची के ऊपर से निकल गया, लेकिन इसे चमत्कार ही कहेंगे बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है।
शहर के हाट रोड पर एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ताराबस्ती निवासी बिंटू की पांच वर्षीय बच्ची दादी के साथ घूमने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक सांड़ दौड़ता आया और बच्ची को पैरों तले कुचलते आगे निकल गया।
विज्ञापन



बच्ची को सांड़ के पैरों के नीचे आता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बच्ची का उठाया। हालांकि आश्चर्यजनक रूप से बच्ची को खरोंच तक नहीं आई। सफीदों निवासी नरेंद्र, विनोद, प्रवीण ने बताया कि शहर में सांड़ों ने आतंक मचा रखा है।
विज्ञापन


वे कभी तो वाहन चालकों को निशाना बनाते हैं तो कभी राह चलते लोगों को टक्कर मारकर घायल कर देते हैं। पांच अगस्त को भी शहर में ऐसी ही घटना हुई। जहां पर एक बच्ची को सांड़ ने चपेट में ले लिया था। हालांकि गनीमत रही कि बच्ची बच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें