जम्मू से जेबीटी करवाने के नाम पर एक महिला से 20 हजार रुपये की नकदी और उसके ओरिजिनल प्रमाण पत्र हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर निजी स्कूल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानात का केस दर्ज किया है। सोलन हिमाचल निवासी कृष्णा देवी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी मिन्नी देवी जेबीटी करने की इच्छुक थी।
इसी दौरान गांव बरसोला स्थित ज्ञान सरोवर स्कूल के संचालक उदयवीर नेहरा ने उनका संपर्क हुआ और उसने बताया कि वह जम्मू से जेबीटी करवा देगा। जेबीटी करवाने के नाम पर उदयवीर नेहरा ने उससे 20 हजार रुपये की नकदी व ओरिजिनल शैक्षणिक प्रमाण पत्र ले लिए।
जल्द ही उनका दाखिला करवाने की बात कही, लेकिन बाद में न तो आरोपी उदयवीर नेहरा ने न जेबीटी करवाई और न ही पैसे लौटाए। जब उन्होंने उसकी भतीजी के ओरिजिनल कागजात मांगे तो वह भी नहीं लौटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ज्ञान सरोवर स्कूल बरसोला के संचालक उदयवीर नेहरा के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानात का केस दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि महिला ने पैसे व कागजात हड़पने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।