फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से मक्का खरीदकर लगाया सवा दो करोड़ का चूना

Sun, 11 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सफीदों अनाज मंडी के आढ़ती से मक्का खरीदकर दिल्ली की एक फर्म के सवा दो करोड़ रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। आरोपी फर्म के संचालक ने आढ़ती को इस दौरान चेक भी दिए, लेकिन चेक देने के बाद उनको बैंक से स्टॉप करवा दिए। पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर दिल्ली के फर्म संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। सफीदों अनाज मंडी के आढ़ती सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने भाई राजेश से सांझा व्यवसाय रहा है।
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व उन्होंने व्यवसाय अलग कर लिया। राजेश शालीमार बाग नई दिल्ली में रहने लगा और वहीं पर अपना कारोबार करने लगा। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके भाई ने उससे मक्का खरीदा और उसके बदले में चेक के दिए। इस दौरान उसके भाई ने उसको दो करोड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी के चेक दिए। जब उसने चेकों को भुनाने के लिए बैंक में लगाया तो पता चला कि खाता धारक ने इस चेकों को पहले से ही स्टॉप करवा रखा है। जब इसके लिए उसके भाई राजेश से संपर्क किया तो उसने परिवार को मारने की धमकी दी। सफीदों थाना पुलिस ने सतीश की शिकायत पर राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें