फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल मिल में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 19 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
आग से जला हुआ सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाट रोड पर स्थित सरसों के तेल मिल में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई, लेकिन गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। मौके पर पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इससे बड़ा हादसा टला। हाट रोड स्थित एक तेल मिल का मालिक राघव गोयल रात मिल बंद करके घर पर गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक मिल में आग लग गई।
विज्ञापन


आग से मिल में धुआं निकलने लगा और कुछ देर बाद आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। धुएं से परेशान होकर लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि मिल से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। पड़ोसियों ने सूचना मिल के मालिक को दी। मिल मालिक ने इसकी सूचना सफीदों फायर बिग्रेड को दी, लेकिन फायर ब्रिगेड गाड़ी सूरजकुंड मेले में गई होने की बात कही गई। फायर ब्रिगेड गाड़ी न आने की सूरत में पड़ोसियों की मदद आग पर काबू पाया गया। मिल मालिक राघव गोयल के पिता राजकुमार गोयल ने बताया कि घटना से लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें