फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट बेचने का झांसा देकर हड़पे 30 लाख रुपये

Wed, 22 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिव कॉलोनी में प्लॉट बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अर्बन एस्टेट निवासी जितेंद्र ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर 2014 को शिव कॉलोनी निवासी रणवीर के साथ प्लॉट का सौदा तय हुआ था। उसने 30 लाख रुपये की राशि भी देकर एग्रीमेंट लिखवा लिया। इस दौरान बाद में रजिस्ट्री करवाने की बात कही। जब उसने रणवीर को प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहता तो वह हर बार बहाना बनाकर उसे टाल देता। जब उसने रजिस्ट्री करवाने का दबाव डाला तो रणवीर अपने आठ-दस लोगों के साथ आया और उसे धमकी देने लगा। बाद में पता चला कि जिस प्लॉट का उसने सौदा तय किया था वह किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। इसके बाद जब उसने पैसे वापस के लिए दबाव डाला तो उसे धमकी देनी शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिव कॉलोनी निवासी रणवीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें