फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो भाईजान कल नरवाना में करना है ब्लास्ट

Sun, 15 Nov 2015 12:09 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना के युवक के पास शुक्रवार शाम आई एक इंटरनेट कॉल ने प्रशासन के होश उड़ा दिए। इंटरनेट कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि ‘भाईजान कल नरवाना में ब्लास्ट करना है।’
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार रातभर पुलिस चौकस रही और शनिवार सुबह से ही व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
शनिवार सुबह से ही नरवाना के रेलवे और बस स्टैंड पर बम स्क्वायड की दो टीमों ने तलाशी अभियान चलाया। शहर के बाजारों और सिनेमा घर की भी जांच की गई।

दिन भर चले तलाशी अभियान के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन अलर्ट जारी है।

यूं चला घटनाक्रम
उकलाना निवासी एक युवक शुक्रवार शाम जींद से अपने घर जा रहा था। पुलिस के अनुसार जब वह घसो गांव के पास पहुंचा, उसके नंबर पर शाम 5:52 बजे एक कॉल आई। युवक द्वारा कॉल रिसीव करने पर सामने से आवाज आई कि ‘भाईजान कल नरवाना में ब्लास्ट करना है।’
विज्ञापन


इस पर युवक ने पूछा कि कौन बोल रहा है, तब तक फोन काट दिया गया। इसके बाद युवक ने ऑपरेटर कंपनी के ग्राहक सुविधा केंद्र पर फोन कर घटना की जानकारी दी। ऑपरेट कंपनी ने ही घटना की सूचना जींद पुलिस को दी।

इसके बाद जींद पुलिस ने युवक से संपर्क साधा और पूरे मामले की जानकारी ली।

रेलवे जंक्शन पर चौकस रही पुलिस
ब्लास्ट की सूचना के बाद जिले भर में पुलिस चौकस रही। दिन के समय जींद रेलवे जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने तलाशी अभियान चलाया।

 यहां ट्रेन, प्लेटफार्म और स्टेशन के बाहर मौजूद यात्रियों के सामान की जांच की गई। आरपीएफ के थाना प्रभारी जीबी जोशी के अनुसार पुलिस हर ट्रेन और हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

भारतीय नहीं थी बोली
जिस युवक के पास फोन कॉल आई, उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बात करने वाले व्यक्ति की बोली भारतीय नहीं थी। उसकी बोली से वह पाकिस्तानी या अफगानी लग रहा था।

अब पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच करेगी। पुलिस के अनुसार जिस नंबर से कॉल आई है, वह चार अंकों का है। इससे अंदेशा है कि यह कॉल इंटरनेट से की गई है। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया।

सुरक्षा कड़ी, हर व्यक्ति पर नजर
डीएसपी आदर्शदीप के अनुसार रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सर्च अभियान चलाया गया है। संदिग्ध लोगों पर खास नजर रखी जा रही है। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

पुलिस हर व्यक्ति पर नजर रख रही है। लोगों से भी आह्वान किया है कि वे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को दें। मामला साइबर सैल को सौंप दिया है जांच चल रही है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें