गांव अकालगढ़ में आग लगने से गेहूं की 23 एकड़ खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की वजह से खेतों में ट्यूबवेलों पर रखे तीन इंजन जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
कस्बे के निकटवर्ती गांव अकालगढ़ निवासी बलवान, आजाद, दलबीर, रामनिवास, महाबीर रणबीर, रणबीर, रामफल, गुलाब तारा आदि किसानों की 23 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, किसानों की 23 एकड़ में फसल और खेत में तीन इंजन जलकर राख हो चुके थे।
खेतों में लगी आग से किसान सदमे में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसानों को उपयुक्त मुआवजा दिए जाने की मांग की। वहीं दूसरी ओर गांव बुराडेहर में भी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने का समाचार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुराडेेहर निवासी नथु का डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई और सात एकड़ गेहूं की कटी फसल का भूसा जलकर राख हो गया।