फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल, आरोपी गिरफ्त से छुड़ाकर भागे

Fri, 01 Jan 2016 12:04 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आफताबगढ़ गांव में बुधवार देर शाम धान चोरी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर परिजनों ने पथराव कर काबू किए गए दोनों आरोपियों गिरफ्त से छुड़वा लिया। इस हमले में पुलिस कर्मी तिलकराज, हरपाल, राजेश व कुलबीर घायल हो गए।

पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में आफताबगढ़ गांव के लगभग 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों धान चोरी के दो बड़े मामले पुलिस के सामने आए थे। इनकी जांच में पुलिस कई दिनों से जुटी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को पुलिस काबू कर सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

इसके अलावा अन्य ओर भी कई व्यक्ति मामले में संलिप्त है, जिनकी खोज पुलिस कर रही है। पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि दो आरोपी आफताबगढ़ निवासी सुनील व बलबीर गांव के ही सुभाष नामक व्यक्ति के मकान में बैठे हुए हैं।

 सूचना के आधार पर पुलिस आफताबगढ़ गांव पहुंची और सुभाष के मकान से सुनील व बलबीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना सुभाष की पत्नी ने फोन के माध्यम से परिजनों को दे दी।

सूचना मिलते ही सुनील व बलबीर के परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस कर्मियों के साथ जबरदस्ती करने लगे। परिजनों ने अचानक पुलिस पार्टी पर हमला कर दोनों आरोपियों को पुलिस के कब्जे से छुड़वा लिया।
विज्ञापन



मामले में आफताबगढ़ गांव के संदीप, रेखा, राजरानी, माया, नंरग कौर, प्रकाशो, सोबाईया, रूपकलां, रोशनी, कमलेश, शिन्दोड़ी, धर्मेंद्र, चंद्रभान, सुनील, बलबीर, सुभाष समेत 20 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रवीन कुमार, चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें