फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल परिसर में पड़े मिले आरक्षण के दौरान थाने से लूटे गए दो हथियार

Sat, 23 Apr 2016 12:31 AM IST
jind/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान थाने से लूटे गए दो हथियार शुक्रवार को कालवा गुरुकुल परिसर में पड़े मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों हथियारों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि थाने से हथियार लूटने वाले व्यक्ति ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए हथियारों को जान बूझकर गुरुकुल परिसर में डाल गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कालवा गुरुकुल में दो हथियार पड़े हुए हैं।

सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। हथियारों की जांच पड़ताल के बाद यह सामने आया कि यह दोनों हथियार आरक्षण आंदोलन के दौरान थाने से लूटे गए थे।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस को शक है कि थाने से हथियारों की लूट करने वाले व्यक्ति ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए हथियारों को गुरुकुल परिसर में फेंका है।

बता दें कि गत 20 फरवरी को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने थाने की बिल्डिंग में तोड़फोड़ करने व आगजनी की घटना को अंजाम देकर थाने में जमा लाइसेंसी हथियारों को लूट लिया था।

इसके बाद पुलिस ने थाने से लूटे गए हथियारों को बरामद करने के लिए क्षेत्र के सामाजिक लोगों के सहयोग व मुनादी करवाकर लूटे गए हथियारों को बरामद करने का प्रयास किया था।

पुलिस व सामाजिक लोगों के प्रयासों से काफी हथियार बरामद कर लिए गए थे लेकिन इसके बाद भी कई हथियार पुलिस बरामद नहीं कर पाई थी।

पांच दर्जन के करीब लूटे गए थे हथियार
आंदोलन के दौरान शरारती तत्वों द्वारा थाने से पांच दर्जन के करीब हथियार लूटे गए थे। इनमें दो सरकारी रिवाल्वर भी शामिल थे लेकिन आगजनी के कारण थाने में रखे हथियारों का रिकार्ड भी जलकर राख हो गया था।

इसके चलते पुलिस को थाने से लूटे गए हथियारों का रिकार्ड तैयार करने में भी काफी परेशानी हुई थी। बाद में पुलिस ने अपने तथा सामाजिक लोगों के प्रयास से काफी हथियारों को बरामद कर लिया था लेकिन करीब एक दर्जन से भी ज्यादा हथियार अभी भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। इसमें एक सरकारी रिवाल्वर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें