फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों की जमघट से महिलाओं का घर से निकलना हुआ मुश्किल

Mon, 11 Apr 2016 12:01 AM IST
jind/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के भिवानी रोड पर आश्रम बस्ती के निकट बने शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर कालोनी के लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इस दौरान कालोनी के लोगों ने शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कालोनी के लोगों की मांग थी कि शराब के ठेके को यहां से हटाकर बस्ती से दूर किया जाए।

लोगों की नारेबाजी की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी रामकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कालोनी के लोगों से बातचीत की।

आश्रम बस्ती के लोग रविवार सुबह भिवानी रोड नाके पर पहुंच गए और शराब ठेके बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी शुरू कर दी। कालोनी निवासी सुमन, कृष्णा देवी, संतोष्ज्ञ, किताबो, सतबीर, सुरेश कुमार, जयसिंह, आजाद, उमेद, सुरेश, जिले सिंह, सुनेहरी ने कहा कि उनकी बस्ती के अंदर ही शराब का ठेका खोला हुआ है और इसके अलावा अहाता भी कालोनी में बनाया हुआ है।
विज्ञापन


जिसके चलते कालोनी में शराब पीने वाले लोगों का जमावड़ा लगा रहता था और महिलाओं व लड़कियों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा ठेके पास ही दो मंदिर स्थित है। इसमें सुबह व शाम पूजा अर्चना करने आने वाली महिलाओं व पुरुषों की भावनाएं आहत होती है।
विज्ञापन


इसलिए शराब के ठेके को जल्द से जल्द उनकी बस्ती से बाहर निकाला जाए, ताकि कालोनी में शांति का माहौल बना रहे। बाद में थाना प्रभारी रामकुमार ने कालोनी के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी। इसके लिए कालोनी के लोग डीसी विनय सिंह से मिलकर पूरे मामले के बारे में अवगत कराए। इसके बाद कालोनी के लोग शांत हो गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें