फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक क्रिया करने का झांसा दे महिला से नकदी व जेवरात ठगे

Sat, 04 Mar 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
बरामद किए 2.28 लाख रुपये - फोटो : self
विज्ञापन
उचाना मंडी में तांत्रिक क्रिया करने का झांसा देकर एक महिला के पांच लाख रुपये की नकदी व जेवरात ठगने का मामला सामने आया है। बाद में महिला ने इसके बारे में परिजनों को अवगत कराया और तांत्रिक से संपर्क किया। बाद में आरोपी ने नकदी व जेवरात लौटने से मना कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उचाना मंडी निवासी महिला आशु ने उचाना थाना पुलिस को शिकायत दी कि गांव धनौरी निवासी कृष्ण उर्फ फतना तांत्रिक क्रिया करने का कार्य करता है और उसका उनके घर पर आना जाना है। मार्च 2016 को तांत्रिक कृष्ण उसके घर पहुंचा। उस समय वह घर पर अकेली थी। कथित तांत्रिक ने बताया कि वह तांत्रिक क्रिया के माध्यम से उनकी बीमारी का इलाज कर सकता है। इसके लिए पैसे व जेवरातों के माध्यम से तांत्रिक क्रिया करने पड़ेगी। उसने बताया कि उसके पास उसकी ननद नीलम के प्लाट की रजिस्टरी के लिए पैसे आए हुए थे।

उसने झांसे में आकर घर पर रखे पांच लाख रुपये की नकदी व 24 तोले सोने के जेवरात उसके पास रख दिए। इस दौरान आरोपी उसकी आंखों में धुल झोंककर नकदी व जेवरातों को लेकर फरार हो गया। बाद में परिवार के लोगों को उसके बारे में अवगत कराया। फोन करने पर तांत्रिक कृष्ण ने बताया कि वह नकदी व जेवरात अपने साथ लेकर गया है और जल्द ही वापस लौटा देगा। लेकिन काफी समय बाद भी पैसे व नकदी नहीं लौटाए। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई। इसमें भी तांत्रिक ने पैसे लौटने की बात कही, लेकिन बाद में मुकर गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रमेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें