फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के चलते हुई जयसिंह की हत्या

Mon, 02 Nov 2015 12:29 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन



गांव अहिरका निवासी जयसिंह की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई। यह खुलासा किया है एक महिला ने। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में उसने सब कुछ बता दिया।

महिला ने खुलासा किया कि जयसिंह शुक्रवार रात को शराब के नशे में उसके घर पहुंच गया। इसकी भनक उसके पति और बेटों को लग गई। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। जबकि हत्या के मुख्य आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन


गांव अहिरका निवासी जयसिंह की हत्या शुक्र्रवार की रात को की गई थी। उसका शव सुबह गांव के बस अड्डे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। जय सिंह के चाचा बसाऊ ने आशंका जताई थी कि गांव के सुरेश और उसके बेटों ने महिला से अवैध संबंध होने के शक में जयसिंह की हत्या की है।

पुलिस ने इस दौरान उक्त महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा महिला ने पूछताछ में खुलासा किया कि जयसिंह की हत्या उसके पति और बेटों ने मिलकर की है। महिला ने खुलासा किया कि 30 अक्तूबर की देर रात जयसिंह उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद जयसिंह शराब के नशे में उसके घर पर पहुंच गया और दरवाजे पर आवाज देने लगा। इस पर उसके पति और बेटे की नींद खुल गई।
विज्ञापन


जब उसके पति और बेटे ने जयसिंह को ललकारा तो वह गांव के स्कूल की तरफ भागने लगा। इस पर परिवार के सदस्यों ने उसका पीछा किया और गांव के बस अड्डे के निकट पहुंचते ही उसे पकड़ लिया और सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके मामले से जुड़ी अन्य तथ्य जुटा रही है। फिलहाल हत्या के मामले के मुख्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें