फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित हो गड्ढे में उतरी बस, 12 यात्री घायल

Mon, 02 Nov 2015 12:26 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर उझाना गांव के निकट रविवार सुबह गाय को बचाने में पंजाब रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढों में उतर गई। हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल लोग गए।

बस लुधियाना से दिल्ली जा रही थी। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने तीन यात्रियों की गंभीर हालात देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस लुधियाना से दिल्ली जा रही थी।

जब बस गांव लोधर के निकट पहुंची तो सड़क के बीच में गाय आ गई। बस चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढों में जा उतरी। इससे बस में सवार लगभग 12 लोगों को चोटें आई। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर चिकित्सकों ने जींद निवासी जसबीर व अनीता पत्नी श्योरण तथा गांव बुढाखेड़ निवासी बलराज की गंभीर हालात को देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गांव राजपुरा निवासी पम्पी अस्पताल में भर्ती। जबकि आठ यात्रियों को मामूली चोट के चलते प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें