फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी देने गए बाप-बेटे को लगा करंट, मौत

Mon, 02 Nov 2015 12:25 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 जिले से सटे हिसार जिले के गांव मिर्चपुर में रविवार सुबह करंट लगने से बाप-बेटे की मौत हो गई। बाप-बेटे दोनों खेतों में पानी देने गए थे। पिता-बेटा ट्रांसफार्मर के निकट मिट्टी डाल रहे थे इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौत की खबर से खेत में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

परिजन दोनों के शवों को जींद के सामान्य अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


नारनौद पुलिस के अनुसार गांव मिर्चपुर निवासी दयानंद (55) अपने बेटे विकास (20) के साथ रविवार सुबह खेत में पानी देने गया था। दोनों ट्यूबवेल से बरसीम में पानी दे रहे थे। जब वह उनके खेत में लगे ट्रांसफार्मर के पास मिट्टी डाल रहे थे तो विकास को बिजली का तार छू गया और उसे करंट का जोरदार झटका लगा उसे बचाने के प्रयास में उसका पिता दयानंद गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया।

इस दौरान खेत में मौजूद दयानंद की पत्नी कमलेश ने आवाज लगाकर अपने भतीजे धर्मबीर को बुलाया। आसपास के लोगों ने ट्रांसफार्मर के हैंडल को डाउन करके दोनों को वहां से उठाकर जींद के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना पाकर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। नारनौद थाना पुलिस ने मृतक दयानंद के भतीजे धर्मबीर के बयान दर्ज करके शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

साढ़े सात बजे आई थी बिजली
मृतक दयानंद के भतीजे धर्मबीर ने बताया कि वह खेत में जींद रोड पर मकान बनाकर रहता है। सुबह साढ़े सात बजे खेत की लाइन में बिजली आई थी और उसका चाचा दयानंद और भाई विकास खेतों में बरसीम के खेत में पानी दे रहे थे। लेकिन इस दौरान वह ट्रांसफार्मर के पास मिट्टी डालने लगे तो विकास की पीठ ट्रांसफार्मर के तार से छू गई। जब दयानंद ने विकास को बचाना चाहा तो उसका हाथ भी बिजली के तार से छू गया। इसके बाद उसकी चाची ने आवाज लगाकर उसे मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


मृतक का एक बेटा हत्या के मामले में जेल में बंद
नारनौद पुलिस के अनुसार मृतक दयानंद के विकास और संदीप दो लड़के हैं। संदीप पर लगभग दो माह पहले हत्या करने का आरोप लगा था। इस पर नारनौद पुलिस ने संदीप को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था और वह हिसार जेल में बंद है। इस हादसे के बाद दयानंद का पूरा परिवार उजड़ गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें