फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के आभूषण चोरी

Mon, 02 Nov 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दुर्गा कॉलोनी में एक कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर के बंद पड़े मकान को निशाना बनाया और आठ लाख के आभूषण चोरी कर लिए। पूरा परिवार शादी में शामिल होने दिल्ली गया था।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके का मुआयना किया और सबूत जुटाए। दुर्गा मंदिर गली नंबर चार दुर्गा दास मंदिर के पास स्थित नेसले कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर दिनेश के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया।

दिनेश का पूरा परिवार शनिवार को दिल्ली में एक शादी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


यह सब देख पूरा परिवार हैरान रह गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर टीआईटी चौकी पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एसआई बालकिशन मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान कुछ ज्वैलरी तो इधर-उधर मिली मगर अधिकतर को चोर चोरी कर ले गए।

मकान मालिक दिनेश ने बताया कि चोर मकान का ताला तोड़ करीब 30 तौले सोने के आभूषण जिसमें चैन, कड़े, चूड़ियां, कानों की बालियां, सोने के सिक्के, चांदी का सामान में पायजेब, चांदी का नारियल आदि चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत करीब आठ लाख रुपये है।

चोरी की घटना से गली में हड़कंप मच गया और खासी संख्या में लोग घर के बाहर खड़े होकर चोरी की जानकारी लेते देखे गए। मामले में टीआईटी चौकी इंचार्ज बीर सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत आई है। चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात दो बजे के बाद हुई चोरी
मकान मालिक दिनेश ने बताया कि सुरक्षा के तौर पर उन्होंने पड़ोस के ही एक व्यक्ति को देखरेख की जिम्मेवारी लगाई थी। वह रात दो बजे तक घर पर ही सो रहा था। बाद में उसे पारिवारिक समस्या के कारण अपने घर जाना पड़ा। इसी का फायदा उठाकर चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें