फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल खिलाड़ी को जाट धर्मशाला में गोली मारने वाले युवक दो दिन के रिमांड पर

Thu, 15 Oct 2015 12:27 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जाट धर्मशाला में नेशनल हैंडबाल खिलाड़ी दनोदा निवासी राकेश की गोली मारकर हत्या करने मामले में गिरफ्तार किए गए संतनगर निवासी नीरज उर्फ गट्टू व गांव डाडमवाला निवासी सुरेंद्र को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार की टीम ने दोनों युवकों को मंगलवार देर शाम को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था। दोनों युवक वारदात के बाद शहर से बाहर भागने की फिराक में थे। पुलिस दोनों युवकों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले गई। दोनों अभियुक्तों से हत्या में यूज किया गया पिस्टल बरामद करेगी। दो दिन के रिमांड के बाद दोबारा दोनों को 16 अक्तूबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आदमपुर मे रोडवेज की बस चलाने वाले 2 आरोपी ओर गिरफ्तार

हिसार। थाना आदमपुर पुलिस ने रोडवेज की बस जलाने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के सदलपुर में हत्या के मामले को लेकर गुस्साए लोगों ने रोडवेज की दो बसों को आग लगा दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुंदर व  संदीप पोटिया को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी गांव सदलपुर के रहने वाले हैं। दोनों को सदलपुर से आदमपुर पुलिस ने  गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया फिर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमिस्ट को गोली मारने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
हिसार।  करीब एक साल पहले बरवाला में कैमिस्ट को गोली मारकर पैसे लूटने के मामले  में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एक  नवंबर 2014 को  मेडिकल संचालक राजेश चुघ के मेडिकल स्टोर पर कुछ  बदमाशों ने हमला किया। राजेश को गोली मारकर पैसे लूटकर ले गए। इसके बाद लोगों ने बाजार बंद कर विरोध जताया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था। करीब एक साल बाद पुलिस ने  आरोपी  जींद निवासी दिनेश उर्फ काला  व अमन उर्फ बच्ची को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी दिनेश से 500 रुपये व आरोपी अमन से दो हजार रुपये बरामद कर लिए । अदालत के आदेशानुसार उन्हें जेल भेज दिया गया है । आरोपियों से पिस्तौल 32 बोर व 6 कारतूस पहले ही टोहाना  पुलिस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें